लुधियाना|भारत नगर चौक में सोमवार देर रात करीब एक बजे चावलों की बोरियों से लदा ट्रक फव्वारा चौक की तरफ से आ रही पनबस में भिड़ गया। इसमें ट्रक पलट गया। बस ड्राइवर और तीन सवारियां जख्मी हो गईं। जख्मी ट्रक ड्राइवर को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं, तीन अन्य सवारियों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। बस सवारियों को नई दिल्ली एयरपोर्ट ले जा रही थी। उधर, बस की अन्य सवारियों को नई दिल्ली एयरपोर्ट ले जाने के लिए जालंधर से दूसरी बस मंगवाई गई।