पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • फोन छीन भागे स्नेचरों के साथी को पीछा कर पकड़ा, फरार हुए दो आरोपी भी दबोचे

फोन छीन भागे स्नेचरों के साथी को पीछा कर पकड़ा, फरार हुए दो आरोपी भी दबोचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुगरी के इलाके करतार चौक में मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नेचरों के एक साथी को युवकों ने पीछा कर पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। आरोपी से पूछताछ के बाद थाना दुगरी पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों से छीने गए सात मोबाइल बरामद किए हैं। उनके खिलाफ अर्बन एस्टेट के शुभम के बयान पर मामला दर्ज किया है। आरोपी बसंत इन्क्लेव का दुर्गेश सिंह, न्यू शाम नगर का संजय कुमार और लवकुश है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों से दर्जन के करीब वारदातें हल होने की संभावना है।

नशा पूर्ति के लिए देते थे वारदात को अंजाम

संजय वर्मा ने बताया कि वह अपने दोस्त शुभम के साथ काम पर था। करतार चौक के निकट जब वह पहुंचे तो उसका शुभम उसके मोबाइल पर फोन सुन रहा था। इतनी देर में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। उन्होंने शोर मचाया और दो लोगों को पकड़ लिया। तीसरे युवक ने उन पर वार करना शुरू कर दिया। इस कारण वह दोनों छूट गए और भाग निकले, लेकिन उन्होंने पीछा कर कुछ दूरी पर जाकर उनके एक साथी को पकड़ लिया और लोगों की सहायता से पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी नशे के आदी है और नशे की पूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों से बरामद किए गए मोटरसाइकिल को लेकर भी जांच की जा रही है। आरोपियों से अन्य वारदातों और उनके साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

मामले की जानकारी देती थाना दुगरी पुलिस।

खबरें और भी हैं...