लुधियाना| बहादुरके रोड पर र| एन्क्लेव में स्थित होजरी फैक्टरी मुलाजिम दंपति को बंदी बनाकर लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। फैक्टरी के मेन गेट की चाबी न मिलने के कारण गुस्साए लुटेरे दोनों से मारपीट करते रहे। इस कारण उन्हें काफी सामान छोड़ कर भागना पड़ा। वारदात के दौरान करीब आठ घंटे दंपति बंदी बने रहे। सुबह जब मालिक आया तो उन्होंने आकर दोनों के खोला। पता चलते ही थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कृष्णा सेल्स कॉरपोरेशन मालिक नवनीत गुप्ता के बयान पर दीपक शर्मा, नदीम, सरमीत धोंदी, मोहम्मद अफजल , साजवी व उनके साथियों के खिलाफ बंदी बना कर लूटपाट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
नवनीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह जब सुबह फैक्टरी में गया तो देखा कि गेट पर यार्न के काफी बोर पड़े है और छोटा गेट खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो काफी समान बिखरा पड़ा था और उनके नौकर लवी राम व उसकी प|ी को बांधा हुआ था। लवी ने बताया कि रात को करीब 12 बजे कुछ लोग दीवार फांद कर अंदर आए। उनके पास चाकू, दातर व राड थे। जिन्होंने आते ही मारपीट कर उन्हें बांध दिया। लुटेरों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया। लुटेरे उनसे मेन गेट की चाबी मांगते रहे। लेकिन उन्होंने चाबी नहीं दी तो वह उनसे मारपीट करते रहे। लुटेरों ने करीब 40 बोरे गेट पर पहुंचा दिए। परतुं लुटेरे यार्न के 10 बोरे, गल्ले में पड़ी नकदी, उसकी प|ी की पजेबें व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले कर भाग निकले। जाते हुए लुटेरे अपने चाकू, दातर व राड मौके पर छोड़ गए।