पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • रुकने का किया इशारा, कार ड्राइवर नाका जंप कर भागा

रुकने का किया इशारा, कार ड्राइवर नाका जंप कर भागा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| नाके पर खड़े मुलाजिमों ने कार सवार को जांच के लिए रोकने की कोशिश की। लेकिन ड्राइवर ने कार रोकने की जगह स्पीड और तेज करके कार भगा ली, नाके पर खड़े मुलाजिमों ने इधर-उधर भाग कर किसी तरह खुद का बचाव किया। थाना मोती नगर पुलिस ने एएसआई धनवंत सिंह की शिकायत पर नामालूम आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आरोपी की कार का नंबर मिल गया है, जिससे उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार 20 मई को उन्होंने चंडीगढ़ रोड पर गरेवाल पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी की थी। रात करीब आठ बजे वहां से निकल रही कार को रूकने का इशारा किया तो आरोपी ने काफी काफी तेज कर ली और पुलिस की परवाह न करते हुए नाका जंप कर समराला चौक की ओर फरार हो गया। उसने जिस तरह से कार चलाई उससे मुलाजिमों और आम पब्लिक की जान को खतरा पैदा हो गया था।

खबरें और भी हैं...