पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • मनी ट्रांसफर शॉप से खाते में डलवाए 40 हजार, फरार

मनी ट्रांसफर शॉप से खाते में डलवाए 40 हजार, फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| चंडीगढ़ रोड स्थित जमालपुर में पावरकॉम ऑफिस के पास नौसरबाज ने मनी ट्रांसफर शॉप के मालिक से धोखे के साथ अपने जानकार के बैंक अकाउंट में 40 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जब शॉप मालिक को शक हुआ तो नौसरबाज युवक पानी पीने के बहाना लगाकर वहां से फरार हो गया। थाना जमालपुर पुलिस ने अमनदीप सिंह की शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अमनदीप ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक युवक दुकान पर आया। उसने अपना नाम वरिंदर सिंह बताकर बैंक अकाउंट में एक लाख ट्रांसफर करने की बात कही। उसने न्यू दिल्ली के प्रभजोत सिंह का पंजाब नेशनल बैंक का अकाउंट नंबर दिया। इस पर अमनदीप ने 40 हजार ट्रांसफर कर दिए। इसी दौरान अमन के पिता गुरदीप सिंह आए तो उन्होंने युवक से पहले एक लाख रुपए देने को कहा। इस पर युवक टाल-मटोल करने लगा।

खबरें और भी हैं...