पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • सीआईए स्टाफ के मुलाजिम पर कार चढ़ा फरार भगोड़ा गिरफ्तार

सीआईए स्टाफ के मुलाजिम पर कार चढ़ा फरार भगोड़ा गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| नाकाबंदी कर खड़े पुलिस मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने वाले भगोड़े ट्रैवल एजेंट को सीआईए-2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम प्रितपाल सिंह है। वह मेहरबान के गांव बाजड़ा का रहने वाला है। उसकी प|ी जसविंदर कौर अभी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। दोनों पर 12 मई को थाना डिवीजन नंबर सात में इरादा कत्ल का पर्चा दर्ज हुआ है। आरोपी प्रितपाल पर पहले भी अलग-अलग थानों में 18 मामले दर्ज हैं, जिसमें तीन मामलों में उसे अदालत की ओर से भगौड़ा घोषित किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया है और पूछताछ में जुटी है।

सीआईए-2 इंचार्ज राजेश कुमार के अनुसार 12 मई को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी प्रितपाल लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करता है, वह कई मामलों में भगौड़ा भी घोषित हो चुका है। वह अपनी प|ी के साथ कार समराला चौक की ओर आ रहा है। इस पर पुलिस पार्टी ने आरोपी को पकड़ने के लिए समराला चौक में नाकाबंदी कर ली। लेकिन आरोपी ने नाके पर कार नहीं रोकी और मुलाजिम को टक्कर मार कर जख्मी करने के बाद फरार हो गया। इस पर आरोपी पर डिवीजन सात में मामला दर्ज करवाया गया था। 20 मई को सूचना मिली कि आरोपी जमालपुर में घूम रहा है। इस पर तुरंत रेड कर ड्रीम पार्क जमालपुर से आरोपी को काबू कर लिया।

खबरें और भी हैं...