पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसान भाइयों से 3 बदमाशों ने छीने एक लाख रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना/खन्ना| ईसड़ू गांव में कोऑपरेटिव बैंक से एक लाख रुपए लेकर गांव जा रहे दो किसान भाइयों से स्कूटर पर सवार तीन बदमाशों ने कैश छीन लिया और फरार हो गए। सूचना मिलने पर डीएसपी (आई) रंजीत सिंह बदेशां और सीआईए स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार इकोलाहा के साधू सिंह और उसका भाई केसर सिंह बैंक से नकदी निकलवाने स्कूटरी पर गए थे। जब वे वापस गांव जा रहे थे तो स्कूटर पर सवार तीन बदमाशों ने उनसे कैश वाला बैग छीन लिया और खन्ना की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कंट्रोल रूम पर मैसेज देकर पूरे जिले को नाकों से सील कर दिया था।

खबरें और भी हैं...