पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • लूटपाट चोरी की वारदातें करने वाले दो गिरफ्तार

लूटपाट-चोरी की वारदातें करने वाले दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| लूटपाट-चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सीआईए-टू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वाहेगुरु नगर डाबा के जतिंदर कुमार राजू और ऊंची कॉलोनी दुगरी के कुलदीप वर्मा उर्फ दीपा के रूप में हुई है। आरोपियों से चार गोल्ड की अंगूठियां और एक जोड़ी टॉप्स बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों पर थाना टिब्बा में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। पुलिस के अनुसार 0 मई को गोपाल नगर में गश्त दौरान सूचना मिली कि आरोपी लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आदी हैं। वह बंद घरों के ताले तोड़ कर नकदी और गहने चुराने की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

खबरें और भी हैं...