लुधियाना| नशीले पाउडर की डिलीवरी देने जा रही महिला तस्कर को थाना कूमकलां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव चौंता की चरणजीत कौर के रूप में हुई है। उससे 20 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे ज्युडिशियल कस्टडी में सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक 20 मई दोपहर को गांव चौंता के पास म्याणी रोड पर गश्त कर रहे थे। पेट्रोल पंप की ओर से पैदल आ रही आरोपी पुलिस पार्टी को देख घबरा कर वापस मुड़ गई। शक होने पर लेडी पुलिस की मदद से आरोपी को काबू करने के बाद तलाशी ली तो उससे नशीला पाउडर बरामद हुआ।