पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन किलो गांजे समेत पकड़ा तस्कर, भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने 3.1 किलो गांजे समेत नशा तस्कर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान ढंडारी खुर्द में स्थित हरप्रीत गरचा के वेहड़े में रहने वाले विजय महातो के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक 20 मई को उन्होंने ढंडारी खुर्द में नाकाबंदी की थी। वहां से पिट्ठू बैग लेकर निकल रहा आरोपी पुलिस को देख वापस मुड़ गया। शक होने पर पुलिस पार्टी ने आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो बैग में गांजा बरामद हुआ।

एक अन्य मामले में थाना कूमकलां पुलिस ने ढाई किलो चूरा-पोस्त समेत नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाजीगर बस्ती गांव छंदड़ां का रहने वाला राजू राम है। पुलिस के मुताबिक 20 मई को गांव छंदड़ां के पास गश्त दौरान आरोपी को शक के आधार पर काबू कर चूरा-पोस्त बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले और खुलासे भी हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...