शहर में बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की मनाई जयंती
शोभायात्रा से पहले समारोह का शुभारंभ करते सांसद बिट्टू, विधायक सुरिंदर डाबर और अन्य।
बाबा साहब के किए कार्य लोगों के समक्ष लाई भाजपा: मलिक
भाजपा ने गुरु नानक भवन में मनाया डॉ. अंबेडकर का 127वां जन्म दिवस समारोह
सिटी रिपोर्टर | लुधियाना
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला प्रधान रविंदर अरोड़ा की अगुवाई में बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के 127वें जन्मदिवस समारोह का आयोजन गुरु नानक भवन में किया गया। इसमें नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक बतौर मुख्य मेहमान पधारे। ये कार्यक्रम भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रधान मलिक की पहली फेरी से भी जुड़ा था, इसलिए युवा माेर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्कूटर-मोटरसाइकिल रैली से उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, गुरदेव शर्मा देबी, सतपाल गोसाईं, रेनू थापर, अरुणेश मिश्रा, राकेश कपूर मौजूद थे।
इस अवसर पर श्वेत मलिक ने कहा कि कांग्रेस ने अपने वोट बैंक के लिए दलितों का इस्तेमाल किया। बाबा साहब ने देश का संविधान लिखा पर विभिन्न क्षेत्रों के उत्थान को उनकी ओर से किए कार्यों को भाजपा लोगों के समक्ष लेकर आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद ही गरीबों व दलितों को सुविधाएं देने पर अपना फोकस रखा और इनके उत्थान के लिए केंद्र सरकार कई तरह की नई स्कीमें लेकर आई, जिनका राज्यों सरकार पूरा फायदा उठा रही हैं। भले ही देश 1947 में आजाद हो गया, लेकिन सही मायनों में ये आजादी वर्ष 2014 के बाद ही आई, जब देश में प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी व दलितों के बीच के फर्क को खत्म करने को कदम उठाने शुरू किए। अंत में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. राजिंदर भंडारी ने हुए सबका धन्यवाद किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण बांसल, कमल चेटली, शक्ति शर्मा, जिला महामंत्री जतिंदर मित्तल, उपाध्यक्ष परमिंदर मेहता, महेश शर्मा, सुनील मौदगिल, लक्की चोपड़ा, सर्वजीत काका, विजय कालिया, नरेंद्र मल्ली, दविंदर सिंह घुम्मन, डाॅ. सतीश अादि मौजूद थे।
गुरु नानक भवन में बाबा साहब की जयंती के मौके पर मौजूद प्रदेश प्रधान मलिक और अन्य।