लुधियाना सिविंग मशीन इंडस्ट्रीज एसो. के आॅफिस का किया उद्घाटन
लुधियाना| विश्वकर्मा चौक के नजदीक माता भागवंती गुरुद्वारे के समीप लुधियाना सिविंग मशीन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नए आॅफिस का उद्घाटन डीआईसी के जीएम महेश खन्ना की ओर से किया गया। इस अवसर पर प्रधान अमरजीत सिंह की ओर से लुधियाना सिविंग मशीन की नई बॉडी का भी एलान किया गया। नई कार्यकारिणी में जगबीर सिंह सोखी को चेयरमैन, नरेश कुमार और वरिंदर रखेजा को सीनियर वाइस प्रधान, जतिंदर कुमार को वाइस प्रेसीडेंट और फाइनेंस सेक्रेटरी, राजविंदर सिंह को वाइस प्रधान, सतपाल सिंह को जरनल सेक्रेटरी, मंजीत सिंह और बलजीत सिंह को जॉइंट सेक्रेटरी, हरदीप सिंह को सेक्रेटरी और बहादुर सिंह को प्रोपेगंडा सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।