पंजाब नेशनल बैंक के स्थापना दिवस को लेकर आयोजित हुए कई कार्यक्रम
लुधियाना| पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। एरिया मैनेजर प्रहलाद सिंह ने बताया कि फिरोजपुर रोड स्थित बैंक परिसर में वॉकथोन का आयोजन किया गया। हवन के साथ ही बैंक के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह दिन शिकायत रहित दिवस के तौर पर मनाया जाना चाहिए। डिवीजन चीफ पीके मेहता ने बताया, स्थापना दिवस पर चार ब्लड डोनेशन कैंप लगाए गए। इनमें कर्मचारियों और ग्राहकों ने 200 यूनिट ब्लड डोनेट किया। सीएसआर एक्टिविटीज के तहत सरकारी स्कूल सराभा नगर में छह कंप्यूटर भेंट किए गए।