समानता दिवस के रूप में मनाई जयंती
लुधियाना| शहरी कांग्रेस ने कांग्रेस भवन में शहरी गुरप्रीत गोगी की अगुवाई में डॉ. अबेडकर की जयंती मनाई। इस मौके पर डिप्टी मेयर सर्बजीत कौर, सेवादल के सुशील पराशर, डीआर भट्टी, हंसराज, मोनू खिन्दा, जरनैल सिंह शिमलापुरी, मनीषा कपूर, भानु प्रताप, शिवू चौहान, बाबा सुभाष, सुरिंदर शर्मा, विक्की सभरवाल, विनय वर्मा, नानक चंद, अजय, चंद्रशेखर, मनीषा कपूर आदि मौजूद थे। फोटो : भास्कर
वॉर्ड-एक के निवासियों ने भेंट किए श्रद्धासुमन
लुधियाना| वाॅर्ड नंबर एक के लोगों ने श्रदा बाबा साहब को श्रद्धासुमन भेंट किए। सुबह 6 बजे जालंधर बाईपास अंबेडकर चौक पर बाबा साहब के प्रतिमा पर फूल माला डालकर और मिठाई बांटकर देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया। इस मौके पर ट्विंस मीडिया के मालिक आरके सिधड़, सपना प्राॅपर्टी वाले जगदेव सिंह रंजीत चौहान, डॉक्टर बृजेश बंगढ़, सोनू अंबेडकर, अशवनी कुमार आिद भी मौजूद थे। फोटो : भास्कर
जनकपुरी में मंच ने मनाई अंबेडकर जयंती
लुधियाना| अंबेडकर जयंती को समर्पित एक समारोह आयोजन जनकपुरी में आॅल इंडिया हिंदू मुस्लिम सिख इसाई एकता मंच की ओर से किया गया। समारोह की अगुवाई मंच के प्रधान मुकेश वर्मा ने की। इस दौरान मंच के वर्करों ने बाबा साहिब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सोनू कुमार, अर्जुन मिश्रा, आशीष पाल, देव निवारण, मोनू कुमार, राम प्रकाश, गुफ़ार आलम, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
भावाधस ने निकाली मोटरसाइकिल रैली
लुधियाना| भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) द्वारा राष्ट्रीय सर्वोच्च निर्देशक अश्वनी सहोता की अगुवाई में डॉ. अंबेडकर की जयंती पर ढोलेवाल चौक से बाइक रैली निकाली गई। इसके बाद बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी सोच पर पहरा देने का प्रण लिया गया। यहां राष्ट्रीय महामंत्री विजय मानव, इंद्रपाल चौहान, विक्की सहोता, राज कुमार सहोता, कृष्ण पाल बेदी, लाला प्रवीण इंद्र सहोता, नीशू घई, कर्ण बाली आदि मौजूद थे।
अब्दुल्लापुर बस्ती में आयोजित किया कार्यक्रम
लुधियाना| अब्दुल्लापुर बस्ती में ţशनिवार को बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रखे गए समागम में कांग्रेस सेवादल के जिला प्रधान निर्मल कैड़ा बाबा साहिब के चित्र पर फूल चढ़ाते हुए। साथ में हैं राजेश नागपाल, गुरनाम सिंह कलेर, लखविंदर सिंह सहोता, मलकीत कैड़ा, सतपाल लाली, पुष्पिंंदर सिंह, विशु ढींगरा, मोहन सिंह, मेहर सिंह काका आदि। इस मौके पर सभी ने बाबा साहब के कार्यों को याद किया।
सतजाेत नगर में बाबा साहब को किया याद
लुधियाना| बैसाखी, खालसा साजना दिवस और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सतजोत नगर के लोगों ने समागम का अायोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक कुलदीप सिंह वैद ने बैसाखी और डॉ. अंबेडकर की सभी को मुबारकबाद दी। इस मौके पर सुखविंदर कौर बावा, हरप्रीत कंवर, राजा खैड़ी, कंचन शर्मा, मनजीत हंबड़ां, सनी कैंथ, विजय भोला, कमलजीत कौर, अजय कैड़ा, संजीव सूद, डैनी पारू आदि मौजूद रहे।
बसपा वर्करों ने डॉ. अंबेडकर को किया याद
लुधियाना| बसपा ने जालंधर बाईपास पर अंबेडकर जयंती मनाई। इसमें सूबा कन्वीनर निर्मल सिंह सुमन, जोन कोआॅर्डिनेटर राम सिंह गोगी, जिला प्रधान शहरी जीत राम बसरा आैर देहाती प्रधान निर्मल सिंह साइयां ने बाबा साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला और विरोधी पर्टियों को जमकर कोसा। इस मौके पर बलविंदर बिट्टा, सुरिंदर कौर, प्रणग बिलगा, सुखविंदर कौर, कमलजीत कौर अटवाल, पवन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
बच्चों को स्टेशनरी बांटकर मनाई गई जयंती
लुधियाना| पढ़ो, आगे बढ़ो...। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर 127वीं जयंती को समर्पित कार्यक्रम जवाहर नगर में आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों को स्टेशनरी उपहार के तौर पर बांटी गई। बच्चों को स्टेशनरी सौंपते हुए लुधियाना भलाई मंच के प्रमुख कृष्ण गोपाल राजू, पूर्व कौंसलर कपिल कुमार सोनू, सीमा नाहर, बंटी अरोड़ा, अशोक खान, अजय डंग, मनी खीवा, रवि कैंथ आदि। वहीं सभी ने बाबा साहब को याद किया।
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती
लुधियाना| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की आेर से बाबा साहब की जयंती पार्टी मुख्यालय में धूमधाम से मनाई गई। राष्ट्रीय सचिव सचिन टंडन ने वर्करों को बाबा साहब के कार्यों से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया। इस मौके पर सुभाष टंडन, परमिंदर मान, मुनीष अंगरा, अश्वनी, काका, राजिंदर बिट्टू, मनप्रीत सिंह, विशाल, अनिल कपूर, सोनू कुमार, सचिन खुराना, मो. अंसारी, नरिंदर हैप्पी, अंकित, चेतन, प्रतीक कुमार, लक्की आदि मौजूद थे।