मरम्मत से कई इलाकों में सुबह 8.30 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी
लुधियाना| बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते रविवार को 11 केवी आजाद नगर, गुरप्रताप नगर, गुरु नानक स्ट्रीट, माइक्रोवेव, एवन, गोल्डन पार्क और जैमल रोड फीडर सुबह 8.30 से लेकर शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। इससे जनता नगर गली नंबर-1 से 27, जैमल रोड गली नंबर-23 से 41, जनता नगर और जेपी स्ट्रीट, न्यू गुरु अंगद काॅलोनी गली नंबर-5 से लेकर 16, कोट मंगल गली नंबर-31 से 36, गुरु नानक स्ट्रीट, माया सोप स्ट्रीट, प्रीत नगर गली नंबर-33 से 45, जुझार नगर, हरकृष्ण नगर, गोबिंदसर और ईशर नगर के इलाके प्रभावित रहेंगे।