पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पंजाबी साहित्य अकादमी के चुनाव में पारदर्शिता के पुख्ता प्रबंध

पंजाबी साहित्य अकादमी के चुनाव में पारदर्शिता के पुख्ता प्रबंध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को पंजाबी साहित्य अकादमी के चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के लिए इलैक्शन अफसरों की टीम ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसी मंशा से मुख्य चुनाव अधिकारी मलकीयत सिंह औलख के साथ बुजुर्ग साहित्यकार व पूर्व प्रिंसिपल प्रेम सिंह बजाज को चुनावी टीम के सलाहकार हैं। इनके अलावा 5 सहायक चुनाव अधिकारी हकीकत सिंह मांगट, प्रो.कुलवंत सिंह, डॉ.कुलविंदर कौर मिन्हास, बलवंत सिंह व अशोक कुमार द्विवेदी रहेंगे। इस बार वोटिंग के लिए 4 बूथ होंगे, जिन पर वर्णमाला के अनुसार मतदान होगा। अकादमी के परिसर में उम्मीदवार प्रचार नहीं कर सकेंगे व कोई निजी वाहन दाखिल नहीं होगा। पहले पर्ची काउंटर से ही वोटर की स्लिप बना उस पर ही बूथ नंबर लिखा जाएगा। वोटिंग व काउंटिंग की पूरी वीडियोग्राफी होगी। काउंटिंग में आई-कार्ड धारक उम्मीदवार ही बैठ सकेंगे। चुनाव टीम को प्रचार के दौरान किसी तरह के वॉयलेशन की शिकायत मिलेगी तो जांच के बाद कड़ा एक्शन लेगी। हालांकि चुनाव के दौरान अकादमी कैंपस में किताबों की दुकानें खुली रहेंगी। गौर हो कि 1954 में गठित अकादमी के फाउंडर प्रेसिडेंट भाई जोध सिंह थे। गौर हो कि अकादमी के पूर्व प्रेसिडेंट व विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ.एसएस जौहल, ईशर सिंह सोबती जैसे 90 साल के बुजुर्ग मेंबर भी वोटिंग करेंगे।

चुनाव अधिकारी मलकीयत औलख

प्रधान पद के ये दावेदार
डॉ. तेजवंत गिल

प्रो.रविंदर भट्ठल

अन्य प्रमुख पदों पर इनके बीच होना है मुकाबला
जनरल सेक्रेटरी : डॉ.सुरजीत और भूपिंदर कौर प्रीत। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट : डॉ. गुरचरण कौर कोचर और सुरिंदर कैले। वाइस प्रेसिडेंट पोस्ट पर 9 उम्मीदवार मैदान में हैं।

खबरें और भी हैं...