बच्चों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम कराया
लुधियाना| युगपुरुष नाटक के निर्माता श्रीमद् राजचन्द्र मिश्न धर्मपुर के संस्थापक गुरुदेव राकेश भाई आध्यात्मिक गुरु ने बच्चों में संस्कारों के लिए को विश्व भर में 248 केंद्र स्थापित किए हैं। इसी के तहत पंजाब में सबसे पहला लुधियाना में अध्यात्मवाद को आगे बढ़ाने को मुंबई से बहन जिगना व रीधि द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जैन स्थानक किचलू नगर में किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों और बच्चों ने धर्म को आधुनिक सोच (साइंस) से जोड़ कर प्रस्तुत किया। इस दौरान शहर के विनय जैन (नूरवाला रोड) के दिशा-निर्देश में जैन मंदिर के प्रांगण में, सुषमा जैन (विजय इद्र नगर) के दिशा निर्देश में बच्चों और उनके माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राकेश जैन प्रधान भगवान महावीर सेवा संस्थान ने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। स कार्यकारिणी मेजिकटच सदस्य रीचा, शेलका, सालोनी, संजल, प्रकाशी, नेहा, नीलम, आशिमा, शेली, अर्हतटच के लिए मोनिका शाह, नीशी, शिविका, नीधि, शिखा, राकेश, पूनम, शेली, नीलम, अशोक, रमा, रिधि, सुषमा व विनय जैन मौजूद थे।