पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अग्रसेन भवन में मनाया संक्रंाति महोत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। वल्लभ समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति श्रुतभास्कर आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी म.सा. आदि ठाणा और पूज्य साध्वी श्री पुनीतर|ा श्री जी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में बैसाखी मास का संक्रंाति महोत्सव अति सूरत नगर के अग्रसेन भवन में मनाया। इस महोत्सव में भारतवर्ष के कई नगरों से श्रद्धालुजन पधारे थे। कई नगरों से श्री सिद्ध गिरीराज यात्रा संघ के 225 यात्री संक्रंाति महोत्सव में शामिल हुए। श्री आत्मानन्द जैन सभा लुधियाना के तत्वावधान में श्री कांगड़ा तीर्थ नव्वाणु समिति द्वारा संचालित पूज्य साध्वी सुमनीषा जी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में श्री कांगड़ा जी तीर्थ में जिस नव्वाणु यात्रा का आयोजन किया गया। उसका सफलता पूर्वक संपन्नता के उपलक्ष्य में परम पूज्य गच्छाधिपति श्रीमद् विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी म.सा. को लुधियाना श्रीसंघ द्वारा कांवली बहोराई गई। श्रीसंघ उपाध्यक्ष सुरेश जैन पाटनी, महामंत्री संजीव जैन ‘दुग्गड़’, महोत्सव संयोजक संदीप जैन, अनिल कुमार-सुष्मा जैन, सिद्धार्थ जैन-चाहत जैन, साक्षर जैन, मास्टर नियांश जैन, श्री सिद्ध गिरीराज यात्रा के संघपति वरिन्द्र पाल जैन, ओम प्रकाश जैन, कुलदीप जैन ने पूज्य गुरुदेव को कांवली बहोराई।

खबरें और भी हैं...