पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

योग और सेवा परिवार ने मनाया स्थापना दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। पिछले 17 साल से समाज सेवा में तत्पर योग और सेवा परिवार ने बैसाखी के पावन अवसर पर अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में 30 स्टूडेंट्स को 36 माह के प्रोजेक्ट की 13 किश्त के रूप मे 300 रु हर एक को और एक एक गिफ्ट दिया गया। डाॅ. सुरेश शर्मा और कमल ने फ्री मेडिकल कैंप लगाया। विनोद डावर पैटर्न और जीएल बराड़ा, चेयरमैन ने अध्यक्षता की। योग कक्षा का संचालन प्रधान गणपति राय विग, अमरजीत सिंह, सुशील कुमार, यूएस गुप्ता, सोमनाथ ने किया। इस मौके पर राहत प्रीत कौर, गुणवीर कौर, त्रिशराज सिंह इनको प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। सुभाष धवन, ऊषा जैन, एसपी उप्पल, अरविंदर कौर, महाजन साहब सीए, डॉ. सुरेश शर्मा, कमल, अमरजीत कौर, गुरमुख सिंह, जेएन गुप्ता, सतपाल बजाज, राकेश कांसल, भूपेंदर भंडारी, जेपी डंग, शालू जैन, चरणजीत कौर, कंवर चंद शर्मा, राम लाल अरोड़ा, महेश विग, वीना, सोमनाथ आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...