खूनदान करने वाले हुए सम्मानित
लुधियाना| भाई घन्हैय्या जी मिशन सेवा सोसायटी की ओर से खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान कैंप का आयोजन गुरुद्वारा दशमेश पिता में 282वां कैंप लगाया गया। गुरुद्वारा की प्रबंधक कमेटी और वेलफेयर सोसायटी होडला के सहयोग से लगाए इस कैंप में नौजवानों ने बढ़चढ़ कर सहयोग दिया। सोसायटी के मुख्य सेवादार जत्थेदार तरणजीत सिंह निमाणा ने कैंप का शुभारंभ किया। इस दौरान रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर तनजीत सिंह, निरंजन सिंह, करणपरीत सिंह, सुखदेव सिंह, गुरतेज सिंह, बख्शीश सिंह, जनक सिंह, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह, बंता सिंह, अमरीक सिंह, हरजिंदर सिंह, आदि मौजूद थे।