धर्म महोत्सव का दिया निमंत्रण
लुधियाना| काकोवाल रोड स्थित श्री प्रेम धाम में 21 से 23 अप्रैल तक धर्म महोत्सव मुकेशानंद गिरी जी महाराज के सान्धिय में करवाया जाएगा। इस दौरान कारोबारी लक्की गुप्ता को श्री प्रेम धाम ट्रस्ट सदस्यों की तरफ से धर्म महोत्सव-2018 में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। विशाल गुप्ता और राजेश जैन ने कहा कि धर्म महोत्सव में मुकेशानंद हरिनाम संकीर्तन के जरिए सबको एक सूत्र में पिरोते हैं। श्री प्रेम धाम ट्रस्ट के सदस्य गौरव बंसल ने बताया कि महोत्सव में लाखों भक्त हरिनाम का संकीर्तन कर श्री प्रेम धाम की पावन मिट्टी को माथे पर लगाकर खुद को धन्य करेंगे। इस मौके पर बाबा गोपाल दास ,बाबा दीपक ,पंडित सोम नाथ, रवि गोयल, विनोद गोयल,प्रेम सिंगला, मनमोहन मित्तल, सुदेश गोयल, अनिल धमीजा, अनिल बजाज, ललित गोयल, महेश सिंगला, अशोक भारती, अशोक जिंदल, नितिन बठला,राजिंदर मिगलानी, नरिंदर गुप्ता, सुमित गोयल, योगेश बंसल, मनोज शर्मा,रितेश कपूर, दविंदर कुमार, गौरव गुप्ता, पुनीत जिंदल, लखवीर सिंह ,अमित शर्मा, अमित शर्मा, इंदर पाल सिंह, प्रिंस शर्मा, रवि रावल,गगन कुमार, सतनाम सिंह, बेअंत सिंह, राहुल खन्ना मौजूद थे।