‘हर बात को ईश्वर या किस्मत पर न छोड़ें’
लुधियाना| सतलुज दरिया किनारे स्थित शनिगांव में प्रमुख शून्य प्रभु की अगुवाई में प्रवचनों का आयोजन किया गया। इस दौरान शनिगांव में पहुंचे भक्तजनों ने भगवान शनिदेव जी की मूर्ति पर तेलाभिषेक करते हुए आशीर्वाद लिया। शून्य प्रभु ने प्रवचन करते हुए एक प्रश्न के जवाब में बताया कि बहुत से लोग खुद की गलतियां इश्वर या किस्मत पर डालते हैं और कहते हैं कि उसकी मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता, यदि ऐसा है तो हर अपराधी यही कहेगा कि ईश्वर की मर्जी थी कि मैं कत्ल या लूट या अन्य अपराध करूं, इसमें मेरा क्या दोष है। इसके बाद भगवान शनिदेव जी का हवन और आरती की गई। वहीं, भक्तजनों के लिए अटूट लंगर भी लगाया गया।