पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • बैसाखी और खालसा साजना दिवस के समागमों में संगत ने टेका माथा

बैसाखी और खालसा साजना दिवस के समागमों में संगत ने टेका माथा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | शहर के गुरुद्वारों में बैसाखी और खालसा साजना दिवस के समागमों में संगत ने बढ़-चढ़कर हाजिरी लगाई और सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान शहर के सभी गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया। सभी गुरुद्वाराें में विशेष समागम भी करवाए गए। लोगों ने सेवाभाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गुरुद्वारों के साथ ही कई जगहों पर गुरु के अटूट लंगर की भी व्यवस्था की गई।

गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में करवाए गए धार्मिक समागम में मौजूद संगत।

गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब में समागम करवाया गया।

गुरुद्वारा राड़ा साहिब में कीर्तन दरबार सजाए गए।

गुरुद्वारा दुखभंजन साहिब में खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व मनाया गया।

समराला चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानकसर साहिब में संगत ने लगाई हाजिरी।

माॅडल टाउन एक्सटेंशन स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी में कीर्तन करता रागी जत्था।

गुरुद्वारा चरनछोह पातशाही छेवीं में जत्थों ने शबद कीर्तन से किया निहाल।

गुरुद्वारा श्री गुरु गऊघाट पहली पातशाही में कीर्तन दरबार सजाए गए।

खबरें और भी हैं...