पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महामंत्र नवकार का जाप आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| आत्म कुल कमल दिवाकर भोले बाबा पू. गुरुदेवश्री र| मुनि जी म., अन्तेवासी सुशिष्या संथारा साधिका आगम ज्ञाता पू. गुरुणी मैया श्री अलका जी म. सिद्धांताचार्य, अन्तेवासी सुशिष्या प्रवचन प्रभाविका, तप सूर्या, र| ज्योति पू. गुरुणी मैया मनीषा जी म. सिद्धांताचार्य साध्वी प्राप्ती म., पू. गुरुणी मैया मनीषा जी म. की 14वीं दीक्षा जयंती एवं 13 वर्षों से चल रहे एकासनों का एकांतरा तप के पारणे के उपलक्ष्य में पू. गुरुणी मैया मनीषा म. ठाणे-2, रविवार को नीम वाले चौक से सुबह 7 बजे विहार करके एसएस जैन स्थानक जनता नगर में पधारेंगीं। सायं 4 से 5 बजे तक महामंत्र नवकार का जाप होगा। 16 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे विहार करके जैन काॅलोनी विजेन्द्र नगर आराधना भवन में पधारेंगी। सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक महामंत्र नवकार का जाप होगा। 17 अप्रैल को सुबह 8 से 9 बजे तक प्रवचन होंगे। दोपहर 2 से 4 बजे तक गुणगान सभा एवं मेहंदी की रस्म होगी। 18 अप्रैल सुबह 8 से 9 बजे तक प्रवचन होंगे। इस शु अवसर पर सभी गुरुभक्त, श्रीसंघ, युवक संघ, युवती संघ, महिला मंडल सादर आमंत्रित है।

खबरें और भी हैं...