यूके यूनिवर्सिटी की मैनेजर ने कैपरी एजुकेशन का किया दौरा
लुधियाना|पिछले 15 साल से हजारों विद्यार्थियों को आईलेट्स करवा कर विदेश भेजने वाली कंपनी कैपरी एजुकेशन एंड इमिग्रेशन में आज लंदन साउथ बैंक यूनिवर्सिटी की मैनेजर झरना पेंसुरिअ ने विजिट किया। इस दौरान झरना ने कैपरी एजुकेशन के स्टाफ के साथ बातचीत कर यूनिवर्सिटी में करवाए जाने वाले कोर्स के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि लंदन साउथ बैंक यूनिवर्सिटी में अकाउंटिंग, बिजनेस, इंजीनियरिंग, पेरटोलेऊ साइंस और 200 से भी ज्यादा बैचलर्स एंड मास्टर्स डिग्री कोर्स करवाए जाते है।