बच्चों ने भंगड़ा डालकर मनाई बैसाखी
लुधियाना| फसलों की कटाई का त्योहार बैसाखी स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में टीचर्स ने बच्चों को इस दिन के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पेरेंट्स ने भी खासतौर पर शिरकत की। स्टूडेंट्स ने पारंपरिक गानों पर गिद्दा और भंगड़ा पेश किया। एबीसी मैजिकल वर्ल्ड स्कूल बीआरएस नगर, शैमरॉक क्रिश्चियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्रैट्स एंड क्यूटिस प्री स्कूल, बेबीज पैराडाइज प्री स्कूल, बीवीएम उधम सिंह नगर, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीआरएस नगर, ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल न्यू सुभाष नगर, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल पखोवाल रोड, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल संधू नगर, टैगोर पब्लिक स्कूल, किंडरपिल्लर आईवी स्कूल, बीवीएम दुगरी, एमजीएम पब्लिक स्कूल, डीएन एवरेस्ट मॉडल हाई स्कूल चक सराए रोड, लुधियाना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी, रायन इंटरनेशनल स्कूल, मैपल बीयर कैनेडियन प्लेवे और नर्सरी स्कूल, बीसीएम स्कूल 32 सेक्टर, गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ओरिएंट इंटरनेशनल स्कूल में बैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।