पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • जीएनई काॅलेज में स्टूडेंट पर हमला कर तेजधार हथियारों से किया जख्मी

जीएनई काॅलेज में स्टूडेंट पर हमला कर तेजधार हथियारों से किया जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|मामूली विवाद के बाद जीएनई कालेज में पढ़ने वाले दो लड़कों ने बाहर से लोगों को बुला कर एक स्टूडेंट से मारपीट की और उसे तेजधार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। पीड़ित गुरु अर्जुन देव नगर का रहने वाला मनीश शर्मा है। थाना डाबा पुलिस ने मनीश की शिकायत पर कर्णवीर सिंह, अमरदीप सिंह, नवप्रीत सिंह और उनके 8 नामालूम साथियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मनीश ने बताया कि वह जीएनई काॅलेज में पढ़ता है। उसकी किसी बात पर कर्णवीर से बहस हुई थी। 12 अप्रैल को वह काॅलेज की पार्किंग में दोस्तों के साथ खड़ा था तो कर्णवीर तीन गाड़ियों में बाहर के लोगों के साथ आया और उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उसे जख्मी कर दिया।

खबरें और भी हैं...