दातर दिखाकर 195 किलो धागा लूटने वाले पर मामला दर्ज किया
लुधियाना|कलियाण नगर में घोड़े रेहड़े पर धागा लादकर ले जा रहे एक चालक को दातर दिखाकर 195 किलो धागा लूटने वाले आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। थाना दरेसी की पुलिस ने सराभा नगर के पुनीत महता की शिकायत पर सुभाष नगर के नीतिश कुमार और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।