60 साल की महिला की घर में मिली लाश, पुलिस ने मामला दर्ज किया
लुधियाना | टिब्बा रोड प्रेम बिहार काॅलोनी की रहने वाली 60 साल की बुजुर्ग महिला की घर में लाश बरामद होने का समाचार मिला है। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी टिब्बा पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल दविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया। मरने वाली महिला कंचन देवी अपने बेटे विकास के साथ कुछ महीने पहले ही प्रेम बिहार में किराए पर रहती थी। उसका बेटा विकास होजरी में काम करता है।