रणियां गांव के 24 साल के युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की खुदकुशी
लुधियाना | लुधियाना मालेरकोटला रोड पर पड़ते थाना डेहलों के तहत गांव राणियां के 24 साल के युवक परमिंदर सिंह ने शुक्रवार को नहर के साथ एक पेड़ से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार युवक घर से बाइक पर यह कह कर निकला था कि वह थोड़ी देर बाद घर वापस आ रहा है। उसकी खुदकुशी करने की जानकारी आस-पास के लोगों ने थाना डेहलों पुलिस को दी। एएसआई बलवीर सिंह ने लाश को कब्जे में लिया।