पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पति सास ससुर पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का पर्चा

पति सास-ससुर पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का पर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| थाना डिविजन नं-7 के अधीन आदर्श नगर में शनिवार को महिला ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में मृतिका के पति और सास-ससुर पर पुलिस ने पर्चा दर्ज कर लिया है। उसके भाई ने बताया कि उसकी बहन शनिवार को आदर्श नगर के रहने वाले रोहित कुमार ने अपनी प|ी आरती शर्मा के परिवार को बनूड़ में फोन पर बताया कि उनकी लड़की आरती शर्मा ने फंदा लगा लिया है। उसे सीएमसी अस्पताल लेकर जा रहे हैं। मृतका के माता-पिता और भाई बेटी के ससुराल पहुंचे मगर वहां कोई नहीं था। बाद में वे सीएमसी अस्पताल पहुंचे। मगर वहां जाकर उनको पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। मृतिका की माता ने थाना डिविजन नं सात में फोन करके घटना की सूचना दी। एएसआई रेशम सिंह ने लाश को कब्जे में लिया। लाश का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा उसके मायके वालों को सौंप दी।

आरती शर्मा की फाइल फोटो

खबरें और भी हैं...