पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • हथियार दिखाकर लूट की 2 दर्जन वारदातें करने वाले तीन गिरफ्तार

हथियार दिखाकर लूट की 2 दर्जन वारदातें करने वाले तीन गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेजधार हथियार दिखाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में सीआईए-1 की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने दो दर्जन से अधिक वारदाताें को अंजाम दिया है। आरोपियों से और भी वारदातें हल होने की संभावना है। आरोपियों के खिलाफ थाना सलेम टाबरी में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रमन कुमार 23 साल का पीरू बंदा, मोहित अरोड़ा 24 साल का लक्ष्मी नगर व बब्बू शर्मा उर्फ रोहित कुमार नूरवाला रोड का रहने वाला है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी सलेम टाबरी इलाके में गश्त कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी इलाके में वारदात करने की फिराक में है। जिस पर नाकेबंदी कर आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब आरोपी मोटरसाइकिल पर वारदात करने के लिए जा रहे थे। आरोपियों से पुलिस ने 20 अलग अलग कंपनियों के मोबाइल, मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ के दौरान बताया कि सरगना आरोपी रमन के खिलाफ पहले भी 4 मामले और आरोपी मोहित अरोड़ा के खिलाफ 2 मामले दर्ज है। आरोपी अलग-अलग इलाकों में जाकर वारदातों को अंजाम देते थे।

तेजधार हथियार दिखा वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

खबरें और भी हैं...