पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ट्रक से पत्थर उतार रहे युवक की पत्थर में फसने से मौत

ट्रक से पत्थर उतार रहे युवक की पत्थर में फसने से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| रोड पर एक मजदूर की पत्थर में फसने का कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त युवक ट्रक में पत्थर चढ़ा रहा था। इस दौरान वह अचानक पत्थर में फस गया। इस कारण उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान 28 साल के सुरेश पुत्र मोती लाल वासी पत्थर मार्केट के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना सदर के हैड कांस्टेबल हरभोल सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा लाश को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक अमेठी का रहने वाला था। वह कई सालों के शहर में पत्थर का काम कर रहा था। इसके रिश्तेदार भी यहां रहते हैं। पुलिस ने उनके रिश्तेदारों को जानकारी के साथ उसके परिवार को अमेठी मे भी फोन कर दिया है। सोमवार को मरने वाले युवक के रिश्तेदार राम प्रताप के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...