हेयर ड्रेसर की आड़ में बेचता था हेरोइन
लुधियाना|हेयर ड्रेसर की आड़ में हेरोइन तस्करी करने के आरोप में नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी खुद नशा नहीं करता बल्कि नशेड़ियों को नशा सप्लाई करता है। आरोपी के खिलाकर जाता है। आरोपी से उसके अन्य साथियों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। फ पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 2 में मामला दर्ज किया है। आरोपी मोहल्ला अंबेडकर नगर का रहने वाला हरजिंदर सिंह है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी सिविल अस्पताल टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर हेरोइन की सप्लाई करने जा रहा है। जिस पर नाकाबंदी के दौरान ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की इसी इलाके में हेयर ड्रेसर की दुकान है। आरोपी ने बताया कि वह खुद नशे का आदी नहीं है, बल्कि पैसा कमाने की आड़ में ही नशा तस्करी करता है।