नशीली गोलियों समेत एक किया गिरफ्तार
लुधियाना| थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने काराबारा इलाके में नशीली गोलियां सप्लाई करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ नशा तस्करी करने के आरोप में कार्रवाई की है। आरोपी से 70 नशीली गोलियां बरामद मिली हैं। आरोपी बीआरएस नगर का रहने वाला रिहान है। सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।