गांव धांधरा के सरपंच का बेटा 10 ग्राम हेरोइन समेत किया गिरफ्तार
लुधियाना| गांव धांधरा के सरपंच के बेटे को थाना डेहलों पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धांधरा के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। पुलिस ने सुखविंदर पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मानकवाल के रहने वाले अवतार सिंह नाम के तस्कर से सस्ते रेट पर हेरोइन खरीद कर रिटेल में महंगे रेट पर बेचता है। इस पर पुलिस ने अवतार सिंह को भी मामले में नामजद कर उसके घर रेड की लेकिन वह पहले ही फरार हो गया था। अब पुलिस सुखविंदर को सोमवार अदालत में पेश कर रिमांड लेने के बाद पूछताछ करेगी। थाना सदर के जांच अफसर एएसआई दविंदर सिंह के मुताबिक इतवार वह डेहलों चौक के पास गश्त कर रहे थे। लुधियाना की ओर से बाइक पर आ रहा बाइक मोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो उसकी शर्ट की जेब में हेरोइन बरामद हुई। जांच दौरान पता चला कि वह अवतार सिंह से हेरोइन खरीद लाया था और अवतार सिंह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल से जमानत पर आया है।