पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • शारू स्टील के प्रबंधक और ठेकेदार पर मामला दर्ज

शारू स्टील के प्रबंधक और ठेकेदार पर मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| फोकल पॉइंट में स्थित एक लोहा फैक्ट्री में काम करने वाला युवक गर्म लोहे की सिली गिरने के कारण झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी पहचान गरचा काॅलोनी ढंडारी कलां के रहने वाले रणजीत सिंह के रूप में की गई है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रणजीत सिंह के बयान पर शारू स्टील प्राइवेट कंपनी के प्रबंधक व ठेकेदारी बंगाली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में रणजीत सिंह ने बताया कि वह इस फैक्ट्री में करीब 6 साल से काम कर रहा है। 14 अप्रैल को वह लोहे को ढाल कर उसकी सिलियां बना रहे थे। इस दौरान वह गर्म लोहे को क्रेन से बाल्टी में डाल रहे थे। इस कारण गर्म लोहा गिर गया और उसके शरीर पर पड़ गया और वह बुरी तरह से झुलस गया।

खबरें और भी हैं...