पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • रंजिश के चलते घर में किया हमला और नकदी भी छीनी

रंजिश के चलते घर में किया हमला और नकदी भी छीनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| रंजिश के चलते एक युवक ने अपने साथियों से मिलकर दूसरे युवक को घर से बुला कर हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट करते हुए नकदी व अन्य सामान भी छीन लिया। जब लोग उसकी सहायता के लिए आए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान गांव बूथगढ़ के रहने वाले हरदीप सिंह के रूप में की गई है। थाना मेहरबान की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरदीप सिंह के बयान पर जस्सी गांव मंगली व उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में जख्मी ने बताया कि उसकी जस्सी के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी। जस्सी ने बात को खत्म करने के लिए उसे मेहरबान थाने के निकट आने के लिए कहा। जब वह वहां पहुंचा तो जस्सी ने उसे आगे फैक्ट्री के निकट आने के लिए कहा। जब वह पहुंचा तो जस्सी व उसके साथ चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। सब इंस्पेक्टर जोगिंदरपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...