नौंवीं क्लास की स्टूडेंट को अगवा करने पर मामला दर्ज
लुधियाना| थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने नौंवीं क्लास की स्टूडेंट को अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने स्टूडेंट के पिता के बयान पर इसी इलाके रिहान नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 12 अप्रैल को स्कूल गई थी। लेकिन वह स्कूल से वापस नहीं आई। काफी समय तक उसकी तलाश की गई। बाद में पता चला कि उक्त आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अगवा किया है। सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी व स्टूडेंट की तलाश में रेड की जा रही है।