धूमधाम से मनाया बाबा साहिब का जन्मदिवस
खन्ना| हरिओम कलां में बाबा साहिब डॉ. अंबेडकर का 127वां जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर खास तौर लुधियाना से शीतल अधि वंशी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहिब के पदचिन्हों पर चलते हुए संविधान के अंतर्गत चलना चाहिए। जरूरतमंदों की सेवा करना जीवन का उद्देश्य बनाना चाहिए। इस मौके पर तरुण बालू, प्रदीप बोहत, समीर बालू, गोल्डी, धीरज, विक्की बालू, हैप्पी बग्गन, शेखर बग्गन, राजीव कोहरा के अलावा अन्य मौजूद थे।