जमीदार की मौत 15 दिन पहले हुई मौत, बदबू उठने पर पता
जमीदार की मौत 15 दिन पहले हुई मौत, बदबू उठने पर पता
जगराओं | सदर थाने के बारदेके गांव के जमीदार जगदेव सिंह उर्फ राजू (40) का शव बुधवार सुबह घर में मिला है। करीब 15 से उनका शव घर की रसोई में पड़ा है। उनके शरीर को कीड़े काफी खा चुके थे। ज्यादा बदबू आने के कारण आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब जानकारी मिली। प|ी बच्चों के साथ मायके में रहती थी। वह घर में अकेले ही रहते थे।
जगदेव सिंह की शादी 2007 में कमालपुरा गांव की बलजीत कौर से हुई थी। झगड़े के कारण प|ी बलजीत कौर कोर्ट चली गई। बार-बार समन के बावजूद पेश न होने पर जज ने जगदेव को एक माह की सजा सुना दी। जगदेव हाल ही में लुधियाना सेंट्रल जेल से सजा काटकर आया है। घर में वह अकेले ही रहता है। वह शराब पीने का आदी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि शराब के ओवरडोज से उसकी मौत हुई होगी। पड़ोसियों का भी जगदेव के घर आना जान नहीं था जिसके चलते घटना का पता नहीं चला। एसएचओ सदर जगजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल से करवा करके परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में 174 की कारवाई की गई है।