पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रैली निकाल लोगों को डेंगू के लक्षण बताए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| सीएचसी माछीवाड़ा में एसएमओ डॉ. जसप्रीत कौर की अगुवाई में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। सेहत विभाग की टीम ने बलीवेग माछीवाड़ा और सरकारी मिडिल स्कूल रतीपुर में जागरुकता कैंप का आयोजन किया, जिसमें इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने डेंगू से बचाव के लिए और इस बीमारी के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद शहर में एक जागरुकता रैली निकाली गई, वहीं बाजारों में जागरूकता को लेकर पंफलेट भी बांटे गए। डा. जसप्रीत सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए एक अलग वार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कोई भी प्राइवेट लैबोरेटरी डेंगू के टेस्ट के लिए 600 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकते।

खबरें और भी हैं...