सुखमनी साहिब का पाठ कर मन प्रभु से जोड़ा
लुधियाना| गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब फील्डगंज में संगत के सहयोग से नाम सिमरन अभ्यास समारोह का आयोजन किया गया। संगत को गुरबाणी कीर्तन व गुरमति विचारों से भाई रजिंदरपाल सिंह खालसा,बीबी कं वलप्रीत कौर, बीबी दिलप्रीत कौर पटियाला और बीबी रणजीत कौर खालसा ने निहाल किया। भाई रजिंदरपाल सिंह खालसा ने सुखमणि साहिब का पाठ संगति रूप में करते हुए गुरू शब्द के साथ जुड़ने का आह्वान किया। ज्ञानी दलजीत सिंह ने अष्टपदी की व्याख्या की। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह व महासचिव अवतार सिंह ने संगतों को अपील की वह बाणी व बाणे से जुड़ कर सिख धर्म के प्रचार व प्रसार में अपना बनता योगदान डाले। उन्होंने रागी जत्थों को गुरुद्वारा साहिब की तरफ से विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह विंकल, रणदीप सिंह डिंपल, कंवलप्रीत सिंह,कुलदीप सिंह, जतिंदर सिंह टिंकू, अमरजीत सिंह हैप्पी, मनविंदर सिंह, जगजीत सिंह,मेजर सिंह और एस जी पी सी सदस्य बीबी रजिंदर कौर खालसा आदि उपस्थित थे।