कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए
लुधियाना| शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट और शहीद सुखदेव थापर ब्रिगेड एंटी टेररिस्ट फ्रंट भारत की ओर से शहीद-ए-आजम सुखदेव थापर जी का जन्म दिवस मोहल्ला नौघरा में बड़े श्रद्धा भाव एवं धूमधाम से मनाया गया।शहीद सुखदेव थापर के वंशज एवं ट्रस्ट के प्रधान अशोक थापर, चेयरमैन करण थापर,महामंत्री संदीप थापर गोरा,उप-प्रधान पवन गर्ग,सचिव त्रिभुवन थापर ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले स्कूली छात्रों,मेडिकल टीम के डॉक्टरों और धार्मिक,सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।