भक्तों ने गुरु गोरखनाथ और मां भगवती के लगाए जयकारे
हिंदू संयुक्त मोर्चा की ओर से निर्मित दक्षिणेश्वरी महादेव मंदिर में कराया गया कार्यक्रम
लुधियाना| हिंदू संयुक्त मोर्चा द्वारा निर्मित दक्षिणेश्वरी महादेव मंदिर में महंत नारायण दास पूरी,स्वामी सुखपाल महाराज,गुरुदेव आनन्द अत्री,पं अजय वशिष्ठ,महंत सुरेश,स्वामी चंद्रेश्वर गिरी,महंत गौरव बावा,बावा भगत राम की अगुवाई में गुरु गोरखनाथ एवं मां भगवती की गुणगान सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महंत नारायण दास पूरी,समाज सेवक संजय महेंद्रू बम्पी ने मां भगवती की पवित्र ज्योति प्रचंड की। धार्मिक गायक हरबंस लाल एवं सोनू लाल ने मां भगवती की भेंटें गाकर संगत को झूमने पर विवश कर दिया। हिंदू संयुक्त मोर्चा के राजीव टंडन, संदीप थापर गोरा, महेश दत्त शर्मा, संजीव चौधरी, प्रिंस शर्मा, बिट्टू गुंबर ने बताया कि हिंदू संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में 8 महीने के कड़े संघर्ष के बाद मंदिर के लिए स्थान प्राप्त किया था।