पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • प्रभु से सेवा, सिमरन और परोपकार का मांगना चाहिए दान: दविंदर सूद

प्रभु से सेवा, सिमरन और परोपकार का मांगना चाहिए दान: दविंदर सूद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दरेसी रोड स्थित श्री राम शरणम में साप्ताहिक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। सब साधकों ने मिल कर सबके भले और देश की तरक्की की मंगल कामना की।साधकों को संबोधित करते हुए भाई दविंदर सूद ने कहा परमेश्वर की हम सब पर हर समय कृपा होती है।वह मां की तरह हमें प्यार करते हैं। हमें सदैव प्रभु से सेवा, सिमरन और परोपकार का दान मांगना चाहिए। परोपकार के मार्ग में अगर रुकावटें आती है तो हमें परमेश्वर से शक्ति मांग कर चलना है। भगवत गीता के दूसरे अध्याय में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कहां है कि हे अर्जुन,जब कोई निर्णय ना कर पाओ तो ईश्वर से मार्ग दर्शन की प्रार्थना करो। वे जो भी करते हैं अच्छा ही करते हैं। वह कभी दुख देकर कृपा करते हैं तो कभी सुख देकर।कभी रुकावटें डालकर कृपा करते हैं तो खुद कभी सफलता देकर मेहर करते हैं। उसकी कृपा में पूर्ण विश्वास होना चाहिए।एक बच्चे की तरह प्रभु की शरण में जाएं,पूर्ण समर्पण होवे। अपनी गलतियों की क्षमा मांगे। प्रभु के आगे पुकार करें ‘पीड़ा अपनी कह रहा, किए नयन दो लाल, उठा भुजा है देखता तुझे लगता बाल’। प्रार्थना करते समय प्रभु के अस्तित्व का और निकटता का विश्वास हो कि हमारी प्रार्थना सुनी जा रही है।अंजू धीर,रुचि सूद, कुमार संजीव के रसमय भजनों,दीनबंधु दीनानाथ लाज मेरी तेरे हाथ की प्रार्थना और हनुमान चालीसा पाठ के साथ सभा को विश्राम दिया गया।भाई देवेंद्र सूद ने बताया कि चालीसा महायज्ञ में दैनिक अमृतवाणी सत्संग का पाठ प्रात: 6 से 7 बजे तक होता है।

भाई दविंदर सूद

प्रार्थना सभा के दौरान संगत भाई दविंदर सूद के प्रवचन सुनती हुई।

खबरें और भी हैं...