भक्तों को मंगल संक्रांति का नाम सुनाया
दिगंबर जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम करवाया
सिटी रिपोर्टर | लुधियाना
आत्म वल्लभ समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म.सा. आदि ठाणा एवं विदुषी साध्वी प्रवचन प्रभाविका प्रगुणा श्री जी म.सा.आदि ठाणा की निश्रा में सेक्टर 27 स्थित दिगंबर जैन मंदिर चंडीगढ़ में संक्रांति महोत्सव बड़े श्रद्धाभाव एवं धूमधाम से मनाया गया।समारोह में राज्यपाल प्रो कप्तान सिंह सोलंकी मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। समारोह में लुधियाना चातुर्मास समिति के चेयरमैन जवाहर लाल ओसवाल,गुरुभक्त समाज र| राजकुमार ओसवाल विशेष रूप से गुरू महाराज का आशीर्वाद लेने और मंगल संक्रांति का नाम सुनने पहुंचे।पं जाब के विभिन्न शहरों के अलावा लुधियाना से भारी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं संक्रांति महोत्सव में शामिल हुए।जवाहरलाल ओसवाल ने गुरु महिमा का गुणगान किया।उन्होंने बताया कि गुरुदेव का आगामी चातुर्मास लुधियाना में होगा।उन्होंने गुरु भक्तों से लुधियाना चातुर्मास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म.सा.ने मंगल संक्रांति का नाम सुनाया। इस अवसर पर आत्मानंद जैन सभा के प्रधान संजय जैन, रमेश जैन बरड़, सुरिंदर मोहन जैन, विनोद जैन, प्रवीण जैन, अनिल जैन, जोगिंदर जैन, मोहिंदर जैन, ज्ञान चंद जैन, अश्विनी जैन, नरिंदर जैन, राजेश जैन, योगेश जैन, नीरज जैन और प्रमोद जैन आदि मौजूद थे।