12वीं में हरमिंदर सिंह स्कूल में रहा फर्स्ट
लुधियाना| शिमलापुरी स्थित तेजा सिंह स्वतंत्र सीनियर सकेडरी स्कूल के हरमिंदर सिंह पुत्र नरेंदरपाल सिंह ने पंजाब बोर्ड दोबारा घोषित बाहरवीं के परिणाम में 450 में से 420 अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान अर्जित किया। पंजाब पुलिस मे तैनात नरेदरपाल सिंह व हरमिंदर कौर ने खुशी व्यक्त की।