डीपीएस किड्स में टीचर्स ने बच्चों के साथ पूल पार्टी का लिया मजा
लुधियाना| पखोवाल रोड स्थित डीपीएस किड्स कैंपस में पूल पार्टी का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए खास तौर से खिलौने, गुब्बारे, बॉल्स से पूल तैयार किया गया। बच्चों ने पूल पार्टी में जमकर डांस किया। टीचर्स ने भी बच्चों का पूरा साथ दिया। अपने दोस्तों के साथ बच्चों ने इस पार्टी का लुत्फ लिया। स्टूडेंट्स के विकास के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल रमनप्रीत कौर ने भी बच्चों के साथ इस पार्टी का मजा लिया।