एमकॉम फर्स्ट सेमेस्टर में खुशबू 81.71% से यूनिवर्सिटी में थर्ड
लुधियाना | पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एमकॉम फ़र्स्ट और थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट में गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स की स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज की स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी पोजीशन पर कब्जा जमाया। खुशबू जैन ने एमकॉम फ़र्स्ट समेस्टर के रिजल्ट में 81.71 पर्सेंट के साथ यूनिवर्सिटी में तीसरी पोजीशन अपने नाम की। एमकॉम थर्ड समेस्टर के रिजल्ट में विरावली ने 81.09 पर्सेंट के साथ यूनिवर्सिटी में आठवीं पोजीशन हासिल की। तनवीन ने 80.61 पर्सेंट के साथ यूनिवर्सिटी में दसवां स्थान अपने नाम किया। कॉलेज प्रिंसिपल सविता शर्मा ने स्टूडेंट्स की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
एमए हिंदी थर्ड सेमेस्टर में मैरी ने लिए 73 पर्सेंट अंक
लुधियाना|देवकी देवी जैन मेमोरियल कॉलेज फॉर वुमन की स्टूडेंट्स ने पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एमए हिंदी थर्ड समेस्टर के रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन किया। मैरी ने 73 पर्सेंट अंक हासिल कर यूनिवर्सिटी में बारहवीं और जिले में 5वीं पोजीशन अपने नाम की। पुनीत ने 72 पर्सेंट के साथ जिले में 7वीं पोजीशन हासिल की। कोमल ने 69 पर्सेंट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज का पास पर्सेंटेज 100 फीसदी रहा। कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन सुखदेव राज जैन, प्रेसिडेंट नंद कुमार जैन, विपिन कुमार जैन और प्रिंसिपल डॉ. सरिता बहल ने स्टूडेंट्स की इस सफलता पर शुभकामनाएं दीं।